सिराथू: एक हफ्ते पहले त्रिलोकपुर निवासी नाबालिग को भगा ले गया पथरावा का युवक, पीड़ित मां ने पुलिस पर मदद नहीं करने का लगाया आरोप
त्रिलोकपुर गांव निवासी एक महिला शुक्रवार को थाना सैनी पहुंची थी जहां पर उसने यह बताया है कि वह एक हफ्ते से लगातार थाना आ रही है लेकिन पुलिस उसकी कोई भी मदद नहीं कर रही है। महिला ने बताया कि पथराव गांव का एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को भगा ले गया है। उसने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी लेकिन पुलिस कोई भी सुनवाई नहीं कर रही है।