सिराथू: भरवारी की पटाखा फैक्टरी विस्फ़ोट में घायल फैक्टरी मालिक के भाई की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत, मरने वालों की संख्या 12
भरवारी में रविवार को एक पटाखा फैक्टरी में विस्फ़ोट हो गया था जिसमें उसी दिन सात लोगों की मौत हो गई थी लेकिन उस मामले में अभी मरने वालों का सिलसिला जारी है।शुक्रवार दोपहर में फैक्टरी मालिक के भाई कौसर अली की दिल्ली में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।अभी इनके परिवार को सूचना नहीं दी गई साथ गए परिजन शव लेकर शाम को रवाना होंगे।