सिराथू: यूरिया मिलाकर शराब बना रहे तीन लोगों को पुलिस ने 150 लीटर शराब के साथ डोंडापुर से किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के डोंडापुर गाँव में मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को रंगेहाथ यूरिया मिलाकर शराब बनाते हुए पकड़ा है। पुलिस ने उनके पास से 150 लीटर अवैध शराब बरामद की है।एक कुंतल लहन बरामद कर साथ ही साथ 450 ग्राम यूरिया तथा तीन डिब्बे बरामद किए हैं। पुलिस ने इन पर आबकारी की धारा दर्ज करते हुए इनका माननीय न्यायालय चालान कर दिया है।