हमीरपुर: सुमेरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
गुरुवार को दोपहर में सुमेरपुर पुलिस ने कस्बे से एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि माननीय न्यायालय मे चल रहे वर्ष 2021 के धारा 41, 102 व 411, 413 आईपीसी से संबन्धित वारंटी अभियुक्त देशराज वर्मा पुत्र रामसजीवन निवासी चांद थोक कस्बा सुमेरपुर को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करते हुये माननीय न्यायालय भेजा गया है।