हमीरपुर: सुमेरपुर में हिंसा भड़काने में छात्र नेता सहित तीन को तीन वर्ष की कैद व 25- 25 हजार का जुर्माना लगाया
ट्रक से कुचलकर छात्र को मौत के बाद सुमेरपुर में हिंसा भड़काने में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत तीन को मंगलवार को दोषी ठहराया गया था। बुधवार को विशेष न्यायाधीश (डकैती) पीके जयंत ने तीनों को तीन वर्ष की कैद व 25-25 हजार रुपये जुमर्माने की सजा सुनाई गई।