हमीरपुर: मुख्यालय में परिवार न्यायालय के पीठासीन अधिकारी का स्थानांतरण होने से वकीलों में खुशी, कार्यशैली से वकील थे नाराज
परिवार न्यायालय की पीठासीन अधिकारी आराधना रानी का स्थानांतरण आदेश जारी होते ही वकीलों में हर्ष है। वकीलों ने कचहरी में एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाते हुए जोशीले नारे लगाए। बता दें कि पीठासीन अधिकारी की कार्यशैली से नाराज वकीलों ने 33 दिनों तक हड़ताल की थी।