हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में समाज सुधार और शैक्षिक विकास के अग्रदूत ज्योतिबाफुले को नमन कर दी श्रृद्धांजलि
समाज सुधार और शिक्षोन्नति के नायक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयन्ती पर संस्था के अध्यक्ष डा. भवानीदीन ने नमन करते हुये कहा कि ज्योतिबाफुले सही अर्थों मे समाज सुधार और शैक्षिक विकास के अग्रदूत थे। इनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। इनका जन्म 11अप्रैल 1827 को महाराष्ट्र के पुणे मे ज्योतिराव फुले और चिमनाबाई के घर हुआ था। ये प्रारंभ से ही क्रातिधर्मी थे।