पौड़ी: आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता हेतु बी.जी.आर. परिसर में आयोजित हुआ जन-जागरूकता कार्यक्रम
Pauri, Garhwal | May 14, 2025 जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशानुसार हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बी.जी.आर. परिसर, पौड़ी में *आत्म एवं सामाजिक विकास पाठ्यक्रम* के अंतर्गत आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, पौड़ी द्वारा एक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर किशन सिंह पंवार एवं अन्य विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।