पावर स्टार पवन सिंह ने फिर जीता दिल! मां भलुनी भवानी महोत्सव में दो बहनों से किया वादा निभाया, शादी के लिए दिए लाखों के उपहार।
मां भवानी महोत्सव के मंच पर भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह ने ऐसा काम किया कि पूरी महफिल भावुक हो गई। काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बेल गांव की दो बहनों को उन्होंने उनकी शादी के लिए लाखों रुपये के उपहार भेंट किए।
दरअसल, काराकाट लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों बहनों के भाई की हत्या हो गई थी। उस मुश्किल घड़ी में पवन सिंह ने दोनों बहनों से उनकी शादी में मदद करने का वादा किया था। महोत्सव के मंच से उन्होंने अपना वह वादा पूरा कर दिया।
पवन सिंह की इस दरियादिली को देखकर लोग कह उठे— गाने और ठुमकों से तो दिल जीता ही, आज अपने वादे और दरियादिली से पूरी महफिल ही लूट लिया! ❤️
#PawanSingh #PowerStar #MaaBhavaniMahotsav #Karkat #BhojpuriStar #RohtasMedia
Sasaram, Rohtas | Nov 15, 2026