सड़क हादसे में युवक की मौत, कंपनी ने दिया 3.50 लाख मुआवजा
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के फकीरडीह चौक पर सोमवार को हुए सड़क हादसे में आसनबनी-2 पंचायत अंतर्गत तिलावनी निवासी विदेशी मलिक के पुत्र दीपक कुमार मलिक (28) की मौत हो गई थी। बताया गया कि दुर्घटना टाटा LPT 1104 वाहन संख्या JH 10 AP 3236 से हुई, जो श्रीराम सेल्स कंपनी की गाड़ी बताई जा रही है।