मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में रास्ते को लेकर कॉलोनी वासियों और ग्रामीणों में विवाद,मुख्य रास्ते पर दीवार कर बंद कर दिया था
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 कंकरखेड़ा क्षेत्र में नगलाताशी डिवाइडर रोड स्थित शिव धाम कॉलोनी व नगलाताशी के ग्रामीण दोबारा से रास्ते को लेकर आमने-सामने आ गए। कॉलोनी के रास्ते को लेकर काफी समय से ग्रामीणों व कॉलोनी वासियों के बीच में विवाद चल रहा है।पूर्व में भी प्रशासनिक अधिकारियों ने रास्ता खुलवा दिया था। दोबारा कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर दीवार कर बंद कर दिया है।