मेरठ: मेरठ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का विपक्ष पर निशाना,अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए घर से नही निकले,पाठक
Meerut, Meerut | Apr 12, 2024 शुक्रवार को यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मेरठ पहुंचे। जहां उन्होंने सूरजकुंड रोड स्थित मीडिया सेंटर पर प्रेसवार्ता की। प्रेसवार्ता करते हुए ईडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा।उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक चुनाव प्रचार पर नहीं निकल पाए। बोले कि ऐसा संभव प्रतीत होता है कि वह अपनी संभावित हार को देखकर घर में बैठे है।