निज़ामाबाद: निजामाबाद के विवेकानंद नगर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित, निकासी की मांग तेज हुई
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद कस्बे के हुसैनाबाद वार्ड संख्या-9 स्थित विवेकानंद नगर में सड़क पर बरसात का पानी लंबे समय से जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जलभराव की वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है, साथ ही क्षेत्र में दुर्गंध फैलने से लोगों का जीवन दूभर हो गया है ।