नर्मदापुरम: नर्मदापुरम एसडीएम ने शासकीय शाला शुक्करवाड़ा में छात्राओं संग मनाया रक्षाबंधन, बांटे उपहार
रक्षा सूत्र कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को एसडीएम नर्मदापुरम देवेंद्र प्रताप सिंह ने शासकीय शाला शुक्करवाडा पहुंचकर छात्राओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। छात्राओं ने एसडीएम की कलाई पर उनके द्वारा तैयार किए गए रक्षा सूत्र और राखियां बांधीं। इस दौरान तहसीलदार सुनीता साहनी भी मौजूद रहीं। एसडीएम ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई की जानकारी ली।