जोकीहाट: जोकीहाट में जमीन विवाद, सियासी चेहरे की हुई गिरफ्तारी
Jokihat, Araria | Aug 14, 2026 जोकीहाट में जमीन विवाद और मारपीट के मामले में वीआईपी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश बहरदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई को तुर्कैली गोढ़ी टोला में मारपीट हुई थी। रानी कुमारी की शिकायत पर कांड संख्या 295/26 दर्ज हुआ। अनुसंधान में राजेश की संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तारी की गई। उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया है।