कसिया: विशुनपुरा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
विशुनपुरा थाने की पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। विशुनपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने पुलिस टीम के साथ दहेज हत्या के मुकदमें में वांछित अभियुक्त धनन्जय दुबे पुत्र स्व. नथुनी दुबे निवासी बड़हरा बुजुर्ग वार्ड नं. 8 नगर पंचायत दुदही थाना विशुनपुरा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।