कसिया: पटहेरवा पुलिस ने हत्या का प्रयास करने व अन्य मामलों में दो वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पटहेरवा पुलिस ने हत्या का प्रयास आदि मुकदमें में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पटहेरवा के एसओ राकेश रोशन सिंह ने पुलिस टीम के साथ हत्या का प्रयास आदि मुकदमें में वांछित अभियुक्त बैरिस्टर गुप्ता व मुन्ना गुप्ता पुत्र हरिलाल गुप्ता निवासी धनहा थाना पटहेरवा को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दिया है।