कसिया: फाजिलनगर जैन मंदिर, पावानगर पोखरा का डीएम ने निरीक्षण कर सुंदरीकरण का दिया निर्देश
डीएम कुशीनगर उमेश मिश्र सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया अंकिता जैन के साथ नगर पंचायत फाजिलनगर स्थित जैन मंदिर धर्म सागर दिगम्बर जैन निलय, 24वे तीर्थकर महावीर निर्वाण भूमि स्थली, पावानगर पोखरा, बुद्ध के अंतिम भोजन स्थली आदि का निरीक्षण कर नगर पंचायत फाजिलनगर के ईओ से सफाई कराने और इन स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।