कसिया: बाकखास में युवक को रास्ते मे घेर कर चाकू मारने का आरोप, गम्भीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर
तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बाकखास में रास्ते में एक युवक को घेरकर चाकू मारकर घायल करने का आरोप है। घायल युवक को सीएचसी तमकुही के चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायल युवक की माँ लक्ष्मीना देवी पत्नी शिवजी ने तरयासुजान पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।