कसिया: गांव परसौनी निवासी पीड़ित ने दबंगों पर लगाया जमीन कब्जा करने का आरोप, कसया एसडीएम से की शिकायत
कसया तहसील व चौराखास थाना क्षेत्र के गांव परसौनी निवासी पीड़ित रामफल पुत्र लालमती ने एसडीएम कसया को शिकायती पत्र देकर अपने हिस्से की जमीन पर कब्जा होने और लेखपाल द्वारा पैमाईश नहीं करने का आरोप लगाया है। एसडीएम कसया ने पीड़ित की पूरी बात सुनने के बाद न्याय का भरोसा दिया है।