कसिया: तमकुहीराज में मजदूरी का पैसा मांगने पर मजदूर की पिटाई, पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
तमकुहीराज के भटवलिया में मजदूरी का पैसा मांगने पर ठीकेदार में मजदूर की पिटाई कर दी। जिसके बाद मजदूर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित मजदूर सुखनन्दन राम पुत्र रामचन्द्र राम निवासी डिहवा थाना भोरे जनपद गोपालगंज का आरोप है कि भटवलिया निवासी मनोज पटेल द्वारा काम कराने के बाद मजदूरी का पैसा मांगने पर पिटाई कर दी है।