शाजापुर: विवाहिता महिला के साथ की गई मारपीट, शाजापुर के महिला थाना पुलिस ने दर्ज किया केस
विवाहिता महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मामले में महिला थाना पुलिस शाजापुर द्वारा केस दर्ज कर जांच की जा रही है। रविवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार शाजापुर निवासी सुगनबाई ने शिकायत दर्ज कराई है कि जितेन्द्र मालवीय द्वारा उसके साथ मारपीट कर गाली गलाैज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज किया है।