शाजापुर: दहेज के लिए विवाहिता महिला को सताने पर चार लोगों के खिलाफ केस हुआ दर्ज, महिला थाना पुलिस कर रही मामले की जांच
महिला थाना पुलिस शाजापुर ने दहेज के लिए विवाहित महिला को सताने को लेकर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। रविवार शाम को पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम भिलसामी थाना बेरछा निवासी अनिता गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवेंद्र,मानसिह,इंदरसिंह और चंदरबाई द्वारा दहेज के लिए उसे सताया गया।