खींवसर: खींवसर कस्बे में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों को देखते हुए करवाई फोगिंग
नागौर जिले के खींवसर कस्बे में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की और से क्षेत्र में फैल रही मौसमी बिमारियों को लेकर शहर के मुख्य मौहल्लों में फोगिंग करवाई गई। इस दौरान चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही और आमजन को अपने घरों व दूकानों के पास गंदगी नहीं फैलाने का संदेश दिया।