खींवसर: खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक ने खींवसर क्षेत्र के दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में की शिरकत
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा मंगलवार को खींवसर क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान खींवसर के भदौरा गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।