खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा ने रविवार को जयपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खींवसर विधानसभा सीट पर नवनिर्वाचित होने पर रेवंतराम डांगा को माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।