खींवसर: भाकरोद के निकट सड़क हादसे में दो ट्रकों की भिड़ंत, तीन लोग हुए घायल
खींवसर के भाकरोद के निकट सोमवार को दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। वहीं हादसे में तीन जने घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से खींवसर के राजकीय चिकित्सालय भिजवाया गया। वहीं एक की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।