खींवसर: खींवसर के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा जयपुर पहुंचे, भाजपा कार्यालय में हुआ स्वागत
नागौर जिले के खींवसर विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा रविवार को जयपुर पहुंचे। जहां जयपुर के भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक रेवंतराम डांगा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।