खींवसर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की हार के बाद समर्थक ने करवाया सिर का मुंडन, वीडियो वायरल
नागौर के खींवसर में विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की हार के बाद एक समर्थक ने अपने सिर का मुंडन करवाया। जिसका आज सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। वहीं समर्थक ने चुनाव से पहले शर्त लगाई थी की अगर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी चुनाव हारती है तो वो अपने सिर का मुंडन करवायेगा।