समाज को समता, समरसता और सामाजिक समन्वय का संदेश देने वाले महान समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती भाजपा मंडल भानपुरा द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम भानपुरा विधायक कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संत शिरोमणि रविदास जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।