सहारनपुर: पंडित की चोटी काटने का आरोप, ब्राह्मण महासंघ ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की, तीन दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो होगी महापंचायत
सहारनपुर के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर में एक पंडित की कथित तौर पर चोटी काटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित सुशील कुमार शर्मा ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने इसे गंभीर और हिंदू समाज की भावनाओं से जुड़ा मामला बताया।