सेगांव: लड्डू-फल-जलेबी तुलादान: माताजी ने भक्तों की झोलियां भर दीं #segaonNews #सेगांव #नवरात्रि
सेगांव *मन्नत पूरी होने पर माताजी मंदिर में किया तुलादान* माघ मास में प्रति मंगलवार को क्षेत्र की प्रसिद्ध देवी श्री लालबाई फूलबाई माताजी मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है। इस माह को बड़ा पवित्र माना जाता है। आदिवासी अंचल क्षेत्र के ग्रामीण माता रानी के दर्शन लाभ लेकर जो भी मन्नत सच्चे दिल से मांगते हैं माता रानी उनकी झोलियां खुशियों से भर देती है।