चौमूं: चंदवाजी थाना पुलिस ने सेवड़ माता के मंदिर से दानपात्र चोरी के मामले का 24 घंटे में किया खुलासा, आरोपी को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Apr 5, 2026 जयपुर ग्रामीण की चंदवाजी थाना पुलिस ने सेवड़ माता के मंदिर से दान पात्र सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी के लाखों रुपए बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। चंदवाजी थाना अधिकारी आईपीएस नितिन चौधरी ने बताया कि सेव्ड माता के मंदिर से दान पत्र सहित अन्य चोरी का मामला दर्ज होने के बाद कार्रवाई की गई है।