मानपुर: एसडीएम ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानपुर का औचक निरीक्षण, बीएमओ को दिए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश
Manpur, Umaria | Apr 7, 2026 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर का एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने औचक निरीक्षण किया।अस्पताल मे अव्यवस्था एवं गंदगी देख उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर की इसके साथ ही ओपीडी रजिस्टर जांच के दौरान मरीजो के मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर इसे गंभीर लापरवाही माना।प्रसव कक्ष मे चादर बिस्तर और तकिए शौंचालय गंदे पाए जाने पर व्यवस्था दुरुस्त करने बीएमओ को सख्त निर्देश दिए।