प्रतापगढ़: अयोध्या प्रयागराज हाईवे के धारूपुर अंडरपास पर भीषण सड़क हादसे में 3 लोग हुए घायल
अयोध्या प्रयागराज हाईवे के धारूपुर अंडरपास पर गुरुवार सुबह 8 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया । इस हादसे मे 3 लोग घायल है। बताया जा रहा है की अयोध्या से प्रयागराज गंगा स्नान करने जा रहे महिंद्रा कार तेज़ कोहरे के कारण डिवाईडर से जा टकराई, जिसकीं वजह से कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार 3 लोग घायल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।