खलीलाबाद: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला स्मार्टफोन, अब डिजिटल तरीके से लाभार्थियों की ट्रैकिंग होगी
नगर पालिका क्षेत्र की हनुमानगढ़ी धर्मशाला में शनिवार को बाल विकास परियोजना शहरी के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल ने मोबाइल प्रदान करते हुए कहा कि इससे कार्यकत्रियां डिजिटल तरीके से लाभार्थियों की ट्रैकिंग व डाटा एंट्री कर सकेंगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।