छतरपुर: महराजगंज: चंदा न देने पर दबंगों ने दलित परिवार से की मारपीट, पीड़ित परिवार पहुंचा एसपी ऑफिस
सिविल लाइन थाना के महाराजगंज क्षेत्र में मंदिर के लिए चंदा न देने पर दबंगों द्वारा एक दलित परिवार की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिसमें महिला और बच्चों समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित ने सोमवार की दोपहर करीब 2:30 बजे एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की मांग की है