Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को कृषि उपज मंडी कसरावद में एक भव्य और गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत कसरावद एवं नगर परिषद कसरावद के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनुबाई तंवर उपस्थित रहीं। उनके साथ ही विशिष्ट अतिथियों में मांगीलाल गाडगे, शीला पटेल, वीरेंद्र पाटीदार, संदीप कुशवाहा, मोतीराम वर्मा, शक्तिसिंह मंडलोई, स्वतंत्रता सेनानी प्रकाशचंद्र चौधरी एवं सामाजिक कार्यकर्ता ताराचंद यादव मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और सामूहिक रूप से योग कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #KasrawadNews #YogaDay2026 #AnubaiTanwar #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 22, 2026

MORE NEWS

​आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय ग्राम एवं नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि ग्राम एवं नगर रक्षा समितियाँ पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके सहयोग से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव विषय पर मार्गदर्शन देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 and 1091 की जानकारी दी। सम्मेलन में जिलेभर से आए सदस्यों को टी-शर्ट, कैप और व्हिसल वितरित की गई और सभी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #AlirajpurNews #RakshaSamiti #AlirajpurPolice #MpNews

​आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय ग्राम एवं नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि ग्राम एवं नगर रक्षा समितियाँ पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके सहयोग से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव विषय पर मार्गदर्शन देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 and 1091 की जानकारी दी। सम्मेलन में जिलेभर से आए सदस्यों को टी-शर्ट, कैप और व्हिसल वितरित की गई और सभी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #RakshaSamiti #AlirajpurPolice #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 22, 2026

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) का सफल और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, पेयजल और अभिभावकों के बैठने के इंतजामों का जायजा लिया। सिटी को-ऑर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल 3,845 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,442 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 403 अनुपस्थित रहे। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, केंद्र अधीक्षकों और बिजली विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniNews #NeetExam2026 #JayatiSingh #MpNews

बड़वानी जिले में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG-2026) का सफल और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सुविधाओं, पेयजल और अभिभावकों के बैठने के इंतजामों का जायजा लिया। सिटी को-ऑर्डिनेटर कुन्दन राठौर ने बताया कि जिले में नीट परीक्षा के लिए कुल 3,845 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3,442 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए और 403 अनुपस्थित रहे। शहर के 11 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा आयोजित की गई। कलेक्टर ने परीक्षा के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले पुलिस प्रशासन, केंद्र अधीक्षकों और बिजली विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों के समन्वित प्रयासों की सराहना की। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #NeetExam2026 #JayatiSingh #MpNews

Barwani, Barwani | Jun 21, 2026

​बड़वानी जिला पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। Re-NEET परीक्षा के दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर भूल आई थी और रो रही थी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका नया आईडी प्रूफ डाउनलोड कराया और समय रहते प्रवेश दिलवाया। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर तैनात थाना प्रभारी जुलवानिया सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी भटके हुए मिले, जिन्हें उन्होंने तत्काल अपने शासकीय वाहन से केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दी गई 'सख्त किंतु संवेदनशील पुलिसिंग' की सीख आज धरातल पर नजर आई है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।

.

.

#NimadDastakNews #BarwaniPolice #NeetExam2026 #MpPolice #AlirajpurNews

​बड़वानी जिला पुलिस का एक अत्यंत संवेदनशील और मानवीय चेहरा सामने आया है। Re-NEET परीक्षा के दौरान शहीद भीमा नायक महाविद्यालय केंद्र पर एक छात्रा अपना मूल पहचान पत्र घर भूल आई थी और रो रही थी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी महेश सुनैय्या और थाना प्रभारी कोतवाली बलजीत सिंह ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल उसका नया आईडी प्रूफ डाउनलोड कराया और समय रहते प्रवेश दिलवाया। वहीं, उत्कृष्ट विद्यालय केंद्र पर तैनात थाना प्रभारी जुलवानिया सौरभ बाथम को अलीराजपुर जिले से आए दो परीक्षार्थी भटके हुए मिले, जिन्हें उन्होंने तत्काल अपने शासकीय वाहन से केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्र पहुंचाया। पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल द्वारा दी गई 'सख्त किंतु संवेदनशील पुलिसिंग' की सीख आज धरातल पर नजर आई है। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniPolice #NeetExam2026 #MpPolice #AlirajpurNews

Barwani, Barwani | Jun 21, 2026

*स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन*
बड़वानी 21 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर  महिला जुनियर ब्युटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण एवं बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियो को बड़वानी योग प्रशिक्षु श्री राकेश सिंह , संकाय श्री यश सेठी द्वारा योगा के  बारे में विस्तार से समझाते हुए  योगाभ्यास  करवाया  गया l
युगों युगों तक जीवन को खुशहाल करने का मंत्रा योग के नारे के साथ योगाभ्यास पूर्ण किया गया ।
इस अवसर संस्थान निदेशक श्री संजू बरवरे , कार्यालय सहायक विनीत भटोरे, भयराम मोरे एवं अटेंडर हीरा मतंग, किशन बघेल सहित कुल 40 लोगों ने सहभागिता की l

*स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण बड़वानी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन* बड़वानी 21 जून 2026/अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी बड़वानी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर महिला जुनियर ब्युटी प्रेक्टिशनर प्रशिक्षण एवं बकरी पालन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियो को बड़वानी योग प्रशिक्षु श्री राकेश सिंह , संकाय श्री यश सेठी द्वारा योगा के बारे में विस्तार से समझाते हुए योगाभ्यास करवाया गया l युगों युगों तक जीवन को खुशहाल करने का मंत्रा योग के नारे के साथ योगाभ्यास पूर्ण किया गया । इस अवसर संस्थान निदेशक श्री संजू बरवरे , कार्यालय सहायक विनीत भटोरे, भयराम मोरे एवं अटेंडर हीरा मतंग, किशन बघेल सहित कुल 40 लोगों ने सहभागिता की l

Barwani, Madhya Pradesh | Jun 21, 2026