आलीराजपुर पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह के निर्देशन में जिला स्तरीय ग्राम एवं नगर रक्षा समिति प्रशिक्षण एवं सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए एसपी ने कहा कि ग्राम एवं नगर रक्षा समितियाँ पुलिस और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जिनके सहयोग से अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और नशा मुक्ति अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति उमठ बघेल ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव विषय पर मार्गदर्शन देते हुए हेल्पलाइन नंबर 1930 and 1091 की जानकारी दी। सम्मेलन में जिलेभर से आए सदस्यों को टी-शर्ट, कैप और व्हिसल वितरित की गई और सभी ने पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सुरक्षा का वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आलीराजपुर से संवाददाता रफ़ीक कुरैशी की रिपोर्ट। अंचल की हर निष्पक्ष खबर के लिए अभी फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'।
.
.
#NimadDastakNews #AlirajpurNews #RakshaSamiti #AlirajpurPolice #MpNews