मरौना: सुपौल एसपी सरथ आर एस के निर्देश पर मरौना थाना पुलिस ने सुबह 9 बजे चलाया सघन वाहन जांच अभियान
Marauna, Supaul | Apr 13, 2026 सुपौल एसपी सरथ आर एस के निर्देश पर मरौना थाना पुलिस ने क्षेत्रों में सोमवार सुबह करीब 9बजे सघन वाहन जांच अभियान चलाया। गश्ती के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश भी दिए। अभियान के दौरान आम लोगों को सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक किया गया।