#ब्रेकिंग_न्यूज़ #बाराबंकी
🙏 गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच निकली भव्य विसर्जन यात्रा 🙏
#टिकैतनगर में गणेश महोत्सव के समापन पर #गणेश_प्रतिमाओं की भव्य #विसर्जन_यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-झूमते हुए आगे बढ़े। पूरे रास्ते “गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयकारे गूंजते रहे।
इचौली से श्रद्धालु गणेश प्रतिमाओं को लेकर लोढेमऊ_घाट पहुंचे, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद सरयू_नदी में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विसर्जन यात्रा को लेकर पुलिस_प्रशासन और राजस्व_विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। थाना_टिकैतनगर प्रभारी मनोज_कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।
गणेश पूजा समिति के संस्थापक ऋषि_गुप्ता, अध्यक्ष रिंकू_गुप्ता, कोषाध्यक्ष अंकुर_यज्ञसेनी, छोटू_यज्ञसेनी, राहुल_नेता, धर्मराज, मनोज_यज्ञ_सैनी सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद �