रायपुर: ओवर टेक करते विदेशी युवक-युवती ने ठोकी कार, बीच सड़क में भारी बवाल, मारपीट और गाली-गलौज सोशल मीडिया पर वायरल
Raipur, Raipur | Nov 10, 2026 10 नवंबर मंगलवार सुबह 11 बजे कोतवाली थाने से मिली जानकारी अनुसार,रायपुर में दिवाली की खरीदारी के दौरान विदेशी युवक-युवती और स्थानीय लोगों के बीच हुआ विवाद अब पुलिस थाने पहुंच गया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ FIR दर्ज की है। दरअसल, पूरा मामला 8 नवंबर का है। भंसाली परिवार के ड्राइवर अनिल यादव परिवार के बेटे और बेटी को लेकर टैगोर नगर जा रहे थे।