मां के सम्मान में पौधा, प्रकृति संरक्षण का संकल्प
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने जगदलपुर की जनजातीय गौरव वाटिका कुम्हड़ाकोट में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण अभियान के तहत पौधा लगाया। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भी पौधारोपण किया।
जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर 2,500 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। डिवाइडर और सड़क किनारे बढ़ती हरियाली से पर्यावरण संरक्षण के साथ जगदलपुर की सुंदरता भी निखरेगी।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार हरित, स्वच्छ और सुंदर छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए प्रकृति संरक्षण को जनभागीदारी से नई गति दे रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#EkPedMaaKeNaam #Environment #bastar