बस्तर में स्वास्थ्य सेवाओं का नया अध्याय, जगदलपुर में अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध शहीद महेन्द्र कर्मा स्मृति चिकित्सालय में नवनिर्मित आधुनिक ट्रॉमा सेंटर का लोकार्पण स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मुख्य आतिथ्य और वन मंत्री श्री केदार कश्यप की अध्यक्षता में हुआ।
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत 35 लाख लोगों की जांच और 11 हजार गंभीर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजकर समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसी सत्र से जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में 90 सीटों वाले पैरामेडिकल पाठ्यक्रम शुरू होंगे। साथ ही जगदलपुर में 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक मानसिक चिकित्सालय जल्द क्रियाशील होगा और महारानी अस्पताल व सुकमा की अटल आरोग्य लैब में 136 जटिल जांचें निःशुल्क उपलब्ध हैं।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में सुशासन सरकार बस्तर में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, बेहतर चिकित्सा शिक्षा और स्थानीय युवाओं के रोजगार के नए अवसरों का विस्तार कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#Bastar #TraumaCenter #HealthForAll