सैदपुर: गंगा की विनाशकारी बाढ़ के बीच कई गांव के 489 परिवारों को मिली राहत सामग्री, एमएलसी ने तिरपाल और दवाओं का किया वितरण
गंगा नदी के भारी जलस्तर और विनाशकारी बाढ़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से प्रभावित गांवों में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में रविवार को करंडा के दीनापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चार गांवों के 489 परिवारों को राहत सामग्री, तिरपाल और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने वितरण कार्य किया।