महोबा: महोबा में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
Mahoba, Mahoba | Sep 28, 2026 महोबा के सूपा मंडी के पास सड़क किनारे 35 वर्षीय महेश कुमार का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त हमीरपुर के बिलपुरा निवासी महेश के रूप में की। बताया जा रहा है कि करीब 13 दिन पहले घरेलू विवाद के बाद उसकी पत्नी नौ वर्षीय बेटी को लेकर घर से चली गई थी। पत्नी की तलाश में निकले महेश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।