#संगरिया अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित
संगरिया की आवाज़।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित
संगरिया। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर निर्वाचन विभाग की टीम ने शतायु मतदाताओं को सम्मानित कर लोकतंत्र में उनकी अटूट आस्था को सलाम किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को विधानसभा संगरिया क्षेत्र के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
बोलांवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शतायु मतदाता तेज कौर तथा रुक्मा देवी को माला पहनाई गई तथा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। वहीं इसी गांव की एक अन्य शतायु मतदाता मीरां देवी को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य रेणू तनेजा ने शतायु मतदाताओं को लोकतंत्र का असली स्तंभ बताते हुए उनकी मतदान के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु में भी इन बुजुर्गों का मतदान के प्रति लगाव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार दलीप चंद, चुनाव शाखा के भरत सांवरिया, बीएलओ संजीव भोबिया, राजकुमार तथा भूअभिलेख निरीक्षक राजविंदर सिंह उपस्थित रहे। वृद्धजन दिवस के अवसर पर निर्वाचन विभाग की टीम ने शतायु मतदाताओं को सम्मानित कर लोकतंत्र में उनकी अटूट आस्था को सलाम किया। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी जय कौशिक ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुरुवार को विधानसभा संगरिया क्षेत्र के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया।
बोलांवाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शतायु मतदाता तेज कौर तथा रुक्मा देवी को माला पहनाई गई तथा सम्मान पत्र प्रदान किया गया। वहीं इसी गांव की एक अन्य शतायु मतदाता मीरां देवी को उनके निवास स्थान पर जाकर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रधानाचार्य रेणू तनेजा ने शतायु मतदाताओं को लोकतंत्र का असली स्तंभ बताते हुए उनकी मतदान के प्रति जागरूकता और देशभक्ति की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि 100 वर्ष की आयु में भी इन बुजुर्गों का मतदान के प्रति लगाव युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार दलीप चंद, चुनाव शाखा के भरत सांवरिया, बीएलओ संजीव भोबिया, राजकुमार तथा भूअभिलेख निरीक्षक राजविंदर सिंह उपस्थित रहे।
संगरिया की आवाज़