चौसा: चौसा चेक पोस्ट से 10 लाख मूल्य की 212 पेटी शराब उत्पाद विभाग की टीम ने पकड़ी, पिकअप एवं शराब जब्त
Chausa, Buxar | Jun 17, 2026 बक्सर के चौसा प्रखंड क्षेत्र स्थित चौसा चेक पोस्ट पर एक शराब से भरा हुआ पिकअप पकड़ा गया है। रुकने के इशारे करने के बाद तेजी से भागने का प्रयास ड्राइवर कर रहा था। स्टेशन रोड में ड्राइवर पीछा करने पर गाड़ी छोड़कर भाग गया। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम द्वारा पिकअप की जांच की गई तो भारी मात्रा में शराब लदा हुआ पाया गया। लदे विदेशी और देसी शराब जब्त कर लिया।