नबीनगर: NBW वारंट पर टंडवा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानतीय वारंट (NBW) के अनुपालन में नवीनगर के टंडवा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन वारंटी अभियुक्तों को बुधवार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कृष्ण मेहता, पिता स्व. मुखलाल महतो, ग्राम मलवारिया; धनंजय पाठक, पिता राम नरेश, ग्राम रामनगर तथा संजय पाठक उर्फ कन्हैया पाठक, पिता राम नरेश, ग्राम रामनगर के रूप में हुई है