धरहरा: गंगा का जलस्तर बढ़ा, बाहाचौकी के निचले इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; हेमजापुर और शिवकुंड में भी दहशत
धरहरा प्रखंड के बाहाचौकी पंचायत में गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में भय का माहौल है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और ऊपरी क्षेत्रों से छोड़े जा रहे पानी के कारण गंगा का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। बाहाचौकी पंचायत के वार्ड संख्या 6 और 7 में स्थिति अधिक चिंताजनक बनी हुई है।